Categories: पटना

दसवीं के आंसर शीट पर छात्रों ने लिख दिया ‘खेला होबे’, बोर्ड ने माथा पीट लिया, 12वीं के छात्रों को पहले ही चेताया

पटना: बोर्ड एग्जाम की उत्तर पुस्तिका पर छात्र एक से एक कलाकारी करते नजर आते। जहां बिहार के छात्र गाना से लेकर शिक्षक को ही प्रपोज कर देते। वहीं बंगाल के छात्र ने राजनीति का फेमस डॉयलोग कॉपी पर लिख दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बहुत सारे छात्रों ने अपनी कॉपी में राजनीति के प्रसिद्ध नारा लिख दिया।

प्रशासन ने इन परीक्षार्थियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ताकि 12वीं की परीक्षा के दौरान छात्र इस तरह की हरकत न करें। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन को पता चला कि बहुत सारे छात्रों ने ‘खेला होबे’ लिख दिया। विधानसभा चुनाव के दौरान यह एक प्रसिद्ध राजनीतिक नारा था। पिछले महीने यहां बोर्ड की परीक्षाएँ करवाई गई थी। कॉपी चेक करने के दौरान यह बात सामने आई।

वेस्ट बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकंड्री एजुकेशन जो कि 12वीं की परीक्षाएं करवाता है, ने कहा कि जिन बच्चों ने ऐसा किया है उनपर ऐक्शन लिया जाएगा। बोर्ड के प्रेसिडेंट चिरंजीव भट्टाचार्य ने कहा, एग्जामिनर्स से कह दिया गया है कि वे ऐसी आंसर शीट की जांच न करें। एक हाई पावर्ड कमिटी बनाई जाएगी जो इस बात का फैसला करेगी कि क्या सजा दी जाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026