अनुमंडल कार्यालय बुलाई गई शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: अनुमंडल कार्यालय में अनुमाण्डल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय भी उपस्थित थे. इस बैठक में शब-ए-बरात और होली पर्व को शांति पूर्वक, प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने पर सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया. विदित हो कि 28 मार्च को रात्रि में शब-ए-बारात है और उसी दिन होलिका दहन का कार्यक्रम भी निश्चित है. 29 मार्च को होली मनाई जाएगी. ऐसी स्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने 28 मार्च की रात्रि और 29 तारीख को शांति व्यवस्था तथा पुलिस बल औऱ  महिला बल पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि दोनों पर शांति भाईचारा और प्रेम के साथ मनाया जा सके. बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सीवान ने कहा 28 को शब ए बारात और उसी दिन होलिका दहन का भी कार्यक्रम निश्चित है.

ऐसी स्थिति में है शांति समिति के सदस्यों का यह नैतिक दायित्व बनता है कि इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर इस पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाये. बैठक में  होलिका दहन के अवसर पर सीवान नगर, मुफ्फसिल तथा ओपी से निकाली जाने वाली शोभा यात्रा, होलिका दहन का स्थान तथा शब-ए-बारात के स्थलों को चिन्हित किया गया तथा शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित लोगों से निवेदन किया गया कि वे शोभायात्रा और शब-ए-बरात के सफल संचालन में अपना सहयोग सुनिश्चित करें. इस बैठक में प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, शहजाद अहमद घनी, इंतखाब अहमद, फ़जले अली, इरफान बाबू, प्रोफेसर असरार अहमद, सुधीर कुमार जैसवाल, मुमताज़ अहमद, कलीम बाबू, ओमर फरीद, राजेंद्र गुप्ता, राजन कुमार, सलीम सिद्दीकि, संजय कुमार, शंकर प्रसाद, संजय कुमार श्रीवास्तव, सुग्रीव, दयानंद प्रसाद, कृष्णा समेत नगर थाना प्रभारी जी प्रकाश पंडित, सर्किल इंस्पेक्टर अनुज कुमार राय, मुफ्फसिल एवं ओपी प्रभारी समेत नगर के अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024