Categories: छपरा

छपरा : कटावरोधी कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने किया सारण तटबंध का निरीक्षण

छपरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण किया एवं  इस कार्य मे लगे कर्मियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा उन्होंने कहा कि कटावरोधी कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारण और गोपालगंज के बीच स्थित सारण तटबंध पर चल रहे कटावरोधी कार्यो को समय समय पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग करायी जाएगी एवं आनेवाले समय मे तटबंध का चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हर साल होनेवाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह सजग है। इससे पहले मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार  एवं जल संसाधन मंत्री  संजय झा दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से  सारण तटबंध के  किनारे स्थित करचोलिया गांव पहुँचे एवं वहां से गाड़ी से सारण तटबंध पहुँचे ।मुख्यमंत्री दस मिनट तक पैदल ही सारण तटबंध के किलोमीटर 76 एवं 77 के बीच चल रहे कटावरोधी कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की आगवानी के लिए महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल , तरैया विधायक जनक सिंह ,जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित जदयू भाजपा के कई नेता मौजूद थे

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026