परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा गांव युवक ने एम्स दिल्ली में एमडी कोर्स प्रवेश परीक्षा में सफल होकर हथौड़ा गांव ही नहीं बल्कि सीवान जिले का नाम रोशन किया है। एम्स पटना से एमबीबीएस पास करने के बाद हथौड़ा गांव के नसर इमाम का पुत्र डॉ हमजा की दिली इच्छा मेडिसिन में मास्टर डिग्री लेने की थी और इसके लिए प्रथम प्रयास में ही ऐम्स दिल्ली में एमडी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में डॉक्टर हमजा को 95वा स्थान प्राप्त हुआ है। एमडी में प्रवेश पाने के पश्चात हथौड़ा गांव में खुशी का माहौल है हथौडा गांव निवासी राजद जिला महासचिव अदनान अहमद सिद्धकी अधिवक्ता अरविंद कुमार पांडेय समेत कई लोगों ने बधाई दी है। इस सफलता को लेकर गांव के छात्रों में युवाओं में एक नया उत्साह देखा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…