Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हथियार का भय दिखा व्यवसायी से दो लाख के गहने लूटे

परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना के कन्हौली नहर समीप सोमवार की सुबह बाइक सवार तीन सशस्त्र अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से दिनदहाड़े दो लाख रुपये के जेवर की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। घटना के बारे में बताया जाता है कि आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी स्वामीनाथ प्रसाद के पुत्र डीसी लाल प्रसाद गहना बिक्री का कार्य करते थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से नहर होकर कन्हौली की तरफ अपनी बाइक से जा रहे थे तभी नहर समीप एक अपाची बाइक से तीन सशस्त्र अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर रोक कर जेवर का थैला छीनने लगे। जब इसका विरोध किया तो दो अपराधियों ने पिस्टल तान दिया तथा जान से मार देने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपये के जेवर का थैला, मोबाइल, नकदी पांच हजार रुपये लूट कर नहर के रास्ते रौजा गांव की ओर फरार हो गए। सभी अपराधी अपने चेहरा को बांधे हुए थे और उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच के थी। इस संदर्भ में पीड़ित ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026