Siwan News

गाँव की बिटिया सारिका की सफलता से पूरे गांव में ख़ुशी का माहौल

प्रवेज़ अख्तर/सीवान :गाँव की बिटिया की सफलता पुरे से पूरे गाँव को नाज है।गाँव की गली-गली में खुशियां हैं।घर के चूल्हा-चौका की दुनिया से निकलकर पहली बार इस गाँव की कोई लड़की इस मंजिल तक पहुँची है। जी हां… हम बात कर रहे हैं सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के मखनुपुर पंचायत के सोनापिपर गाँव की सारिका कुमारी की।सारिका ने बिहार पुलिस के परीक्षा में पास कर गाँव की लड़कियों के बीच एक मिसाल पेश की है।ग्रामीण निपु कुमार,नागमणी सिंह,मुन्ना शर्मा,विजेंद्र सिंह इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले यहां कि लड़कियों का कार्य क्षेत्र घर के अंदर तक ही सीमित था। मगर सारिका की सफलता ने गाँव की अन्य लड़कियों के लिए जॉब के अन्य दरवाजे खोल दिए हैं।वाकई सारिका अपनी इस सफलता के बाद गाँव की लड़कियों के लिए प्रेरणा की श्रोत बन गईं हैं।

सारिका ने बताया कि पहले ईबीसी जाती की लड़कियों का नौकरी करना अच्छा नहीं माना जाता था।सारिका अपनी इस सफलता का श्रेय माता लखपति देवी, पिता रामबचन महतो ,चाचा हरिचरण महतो, चाची देवांती देवी,भैया उपेन्द्र महतो,सुनील कुमार और भाभी संगीता देवी को देती हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024