Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अचानक सारण डीआईजी धमके सिवान, कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का दिया निर्देश

परवेज़ अख्तर/सीवान:
इन दिनों नगर थाना इलाके में बढ़ रही अपराधिक घटना के मद्देनजर सारण रेंज के डीआईजी विजय कुमार वर्मा रविवार को अचानक सीवान पहुंचकर नगर थाने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ सीवान एसपी अभिनव कुमार भी मौजूद रहे। डीआईजी श्री वर्मा ने शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर विधिवत चर्चा की।डीआईजी श्री वर्मा ने नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित समेत कई पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि शहर में बढ़ रहे अपराधीक घटना को लेकर रात्रि गस्ती तथा दीवा गस्ती में तेजी लाएं।

निष्क्रियता बरते जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने नगर थाना तथा नगर थाने से संबंधित ओपी में लंबित पड़े कांडों का निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया।डीआईजी श्री वर्मा ने नगर थाने के सिरिस्ता कक्ष के फाइलों का भी अध्ययन करते हुए डोसियर सूची का भी गहराई पूर्वक अध्ययन करते हुए विधिवत चर्चा की।इस मौके पर एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ श्री जितेंद्र पांडेय ,नगर इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित, समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026