गोपालगंज: मीरगंज पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उसने एक तस्कर के पास से 1 किलो गांजा बरामद किया। मामले में बताया जा रहा है कि मीरगंज पुलिस साबेया चेक पोस्ट के पास रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान तस्कर के पास से यह गांजा बरामद हुआ। मामले मे गिरफ्तार युवक हथुआ थाना क्षेत्र के बगही गांव का खुर्शीद बताया जाता है। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है और उससे अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक कई तरह के संदिग्ध मामलों में शामिल रहा है।
लोहा व्यवसायी गोलीकांड में रहा था शामिल
आरोपी युवक इससे पहले भी मीरगंज के लौह व्यवसायी सुरेंद्र सिंह की दुकान पर हुई फायरिंग में आरोपित रहा है। करीब 3 माह पहले रंगदारी के लिए उक्त व्यवसाई के दुकान पर फायरिंग की थी जिसमें विशाल गिरोह गुर्गो का नाम सामने आया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद इस कांड का भी खुलासा होने की संभावना बढ़ गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…