Categories: पटना

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार, कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में विसंगतियों पर जताई नाराजगी

पटना: कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों में कथित रूप से गड़बड़झाला होने की बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को फटकर लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के उन आंकड़ों को ख़ारिज कर दिया जिसमें बिहार में कोरोना से 13500 मौत होने की बात कही गई थी. शीर्ष अदालत ने बिहार सरकार के वकील को कहा कि हमें आपके आंकड़ों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

दरअसल बिहार में कोरोना से हुई मौतों के मामलों में पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं मिलने की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बुधवार को बिहार और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिवों को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन तरीके से पेश होने कहा. कोर्ट ने दोनों राज्य सरकरों को मुआवजा के मुद्दे पर फटकार लगाई. कोर्ट का सवाल था कि कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का वितरण उनके राज्यों में कम क्यों हुआ है।

कोरोना महामारी के व्यापक असर और राज्य में हुई मौतों के पेश आंकड़ों पर शीर्ष न्यायालय ने आश्चर्य जताया. कोर्ट नाराजगी जताते हुए कहा, बिहार ने सिर्फ 13250 मौतों का आंकड़ा दिया है. इनमे से सिर्फ 11 हजार को ही मुआवजा मिला है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा की इतनी कम मौत कैसे हो सकती है? न सिर्फ बिहार बल्कि कई राज्यों में बड़ी तादाद में आवेदन ख़ारिज होने पर भी सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई।

मामले की अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी. कोर्ट ने सभी राज्यों को कोरोना से हुई मौतों के उचित आंकड़े पेश करने और तमाम त्रुटियों को दूर करने कहा है. राज्य सरकारों को इस आदेश के आलोक में एक स्टेट्स रिपोर्ट दो हफ्तों में जमा करना होगा. बाद में अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024