बेतिया: गोपालगंज सीमा पर स्थित भगवानपुर दियारा से है जहां नाव पर लदा एक ट्रैक्टर गण्डक नदी में पलट गया। बताया जा रहा है की टैक्टर पर लगभग दो दर्जन लोग भी सवार थे। ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग गंडक पार अपने खेत पर जा रहे थे। लेकिन ट्रैक्टर जैसे ही नाव पर चढ़ा वैसे ही ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और लोगों से लदा ट्रैक्टर गंडक नदी में जा गिरा।
किसी तरह एक दर्जन से अधिक लोग तैर कर नदी से बाहर निकले लेकिन अभी भी ट्रैक्टर और आधा दर्जन लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं बेतिया एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय और गोपालगंज एसडीपीओ संजीव कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए है।
वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बता दे कि अबतक इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। महिला को बाहर निकाला गया था और उसे ईलाज के लिए गोपालगंज ले जाया जा रहा था तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गईं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…