Siwan News

पति की शव स्वदेश लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री से मिली सुप्रिया

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]सांसद ओमप्रकाश यादव कर रहे है पीड़ित परिवार की पूरी मदद, पत्नी बोली सांसद के कारण ही शनिवार को विदेश राज्य मंत्री से हुई मुलाकात

परवेज़ अख्तर/सिवान :- रोजी-रोटी के लिए सात समंदर पार गए पति की हत्या के बाद लाचार सुप्रिया अपने पति की शव को स्वदेश लाने के लिए दर-दर की ठोकर और काफी मुश्किलों के बाद आखिरकार शनिवार को विदेश राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। सुप्रिया ने बताया कि वे पांच दिनों से दिल्ली में आई थी। सिवान के सांसद ओमप्रकाश यादव से मुलाकात करने के बाद उन्हें पूरी व्यथा सुनाने के बाद सांसद ने समय लेकर विदेश राज्य मंत्री से हमारी मुलाकात कराई। बता दे कि शनिवार को भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री के सरकारी आवास 36 डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड दिल्ली में सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र पांडेय, पिता राकेश सिंह, देवर अनीश राय के साथ मुलाकात की। इस दौरान सुप्रिया ने विदेश राज्य मंत्री को लिखित में आवेदन भी सौंपा। लिखित आवेदन में सुप्रिया ने बताया है कि उनके पति अनुज रॉय की हत्या 17 फरवरी 2018 को सऊदी के जेद्दा में कर दी गई है। दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक शव स्वदेश नही लाया जा सका है। पति की शव को स्वदेश मंगाने के लिए विदेश राज्य मंत्री से मिलकर गुहार लगाई है। जिसपर विदेश राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार को बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। हत्या के बाद वहां कुछ कानूनी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही शव को स्वदेश लाया जाएगा। हत्या के वहां जांच चल रही है जांच अंतिम चरण में है जैसे जांच खत्म हो जाती है शव को स्वदेश लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वाशन दिया कि केंद्र सरकार मदद करेंगी एव राज्य सरकार को भी पत्र लिख मदद करने की अपील करेंगे। साथ ही इन्होंने यह भी कहां की इसकी घोषणा शव आने के बाद कि जाएगी। विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात के बाद सुप्रिया ने सिवान के सांसद ओमप्रकाश यादव को धन्यवाद दिया और कहां की इनके ही बदौलत विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात हुई है और आश्वाशन मिला है। सांसद दिल्ली में हर संभव मदद कर रहे है। ज्ञात हो कि अंदर थाना क्षेत्र के भरौली निवासी अनुज राय विगत छह वर्षों से सऊदी अरब के मैसर्स मोहम्मद इब्राहिम अल मॉर्टन एंड पार्टनर्स फॉर ट्रेडिंग एंड कांट्रेक्टिंग कंपनी में बतौर ड्राइवर का काम करते थे। पत्नी सुप्रिया राय ने बताया कि विगत 17 फरवरी को कंपनी का ही एक कर्मचारी उनके पति के मोबाइल से रात में कॉल कर उनकी हत्या की सूचना दिया। जिसके बाद से ही पत्नी सुप्रिया एवं अनुज रॉय का पूरा परिवार शव को स्वदेश लाने के लिए दो माह से निरंतर प्रयासरत है लेकिन अभी तक शव स्वदेश नही आया है। जिसको लेकर शनिवार को विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात कर शव को स्वदेश लाने की मांग किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026