Siwan News

बड़हरिया में टेम्पो चालक को मारी गोली, पटना रेफर

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली गांव के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने एक टेम्पू चालक को गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले।इस दौरान घटनास्थल पर अफरा -तफरी मच गयी।उधर जैसे ही गोली फायरिंग की आवाज़ पास के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने वाले बच्चे को मिली तो बच्चे धीरे-धीरे घटना स्थल पर इकठ्ठा हो गए और आनन-फानन में तुरंत गोली के शिकार टेम्पू चालक को इलाज हेतु सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने त्वरित उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया।चिकित्सकों की मानें तो घायल टेम्पू चालक को फायर गोली किड़नी तक छू गयी है इसलिए उसकी हालत गम्भीर है।घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अचानक तेतहली गांव के समीप बच्चों द्वारा आयोजित क्रिकेट को देख रहे टेम्पू चालक को गोली मार दी।जिससे टेम्पू चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल टेम्पू चालक तेतहली गांव निवासी मो.गफ्फार मियां के पुत्र एजाजुलहक है। घायल एजाजुलहक ने अपने फर्द बयान में फिलहाल कुछ भी नही बताया है। पुलिस द्वारा लिए फर्द बयान के आधार पर बड़हरिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार छापेमारी में जुट गए है।लेकिन पुलिस को अभी तक कुछ भी सुराग नही लगे है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026