परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के आंदर थाना के दाहाबाड़ी गांव में शुक्रवार की संध्या हुसैनगंज थाना ने आंदर थाना के सहयोग से सुरेश यादव हत्याकांड के अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की। इस संबंध में हुसैनगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पांच मार्च को हरिहास गांव के समीप गायघाट गांव निवासी सुरेश यादव की हत्या दाहाबारी गांव निवासी ओसिहर यादव, क्रांति यादव, मुकेश यादव, नागेंद्र यादव, पचबरवा गांव निवासी तैयब मियां ने की थी, जिसमें तैयब मियां चार जुलाई एवं क्रांति यादव शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। मुकेश यादव एवं नागेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं इस कांड का आरोपित ओसिहर यादव फरार चल रहा है। कोर्ट द्वारा उसके नाम से कुर्की का वारंट जारी किया गया है। उसी के आधार पर शुक्रवार को उसके घर की कुर्की की गई है, जिसमें चौखट, खिड़की सहित अन्य सामानों को जब्त किया गया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…