Categories: पटना

SP के रीडर के घर निगरानी का छापा….अकूत धन संपदा अर्जित करने की थी सूचना….

पटना: निगरानी विभाग की रडार पर वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद भी आ गए हैं । निगरानी विभाग की एक टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंचे। निगरानी की टीम सुबह सात बजे से ही वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के खिलाफ निगरानी के पास अकूत धन संपदा अर्जित करने की सूचना मिली थी। निगरानी के अधिकारियों के छापेमारी के बाद ही पूरी विस्तृत जानकारी मिल पाएगी की कितने की संपत्ति वैशाली एसपी के रीडीर अनिल प्रसाद ने अवैध तरीके से अर्जित कर रखा था। फिलहाल छापेमारी जारी है।

अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है। बता दें कि तेज प्रताप नगर में जहां वैशाली एसपी के रीडर का मकान है वहां एक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर भी चलता है। इसके अलावा निगरानी की टीम भ्रष्ट पुलिस अफसर के ईसी कॉलोनी में स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी छापेमारी करने पहुंची।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026