Categories: पटना

बिहार में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू….CM नीतीश ने कहा- यहां की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर, कोरोना गाइडलाइन को और सख्त किया जाएगा….

पटना: ओमिक्रोन और कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही यह व्यवस्था बिहार में भी नजर आ सकती है। हालांकि इन संभावनाओं को लेकर जब सीएम नीतीश कुमार के पूछा गया तो उन्होंने साफ कर दिया कि अभी बिहार में ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू की संभावनाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया कि बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा है, ‘बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है। यहां नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है।’ नीतीश कुमार ने यह बातें तब कहीं जब शनिवार को वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने के दौरान कहीं है।

मुख्यमंत्री का देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर यह बयान आया है। इसको लेकर पिछले दिनों CM नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारियों ने इससे निपटने को लेकर समीक्षा की थी। इसमें चर्चा की गई थी कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाया जा सके।

बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से फिलहाल लॉकडाउन तो नहीं लगाया जाएगा और ना ही कोई कर्फ्यू लगाई जाएगी। बल्कि कोरोना गाइडलाइन को और सख्त किया जाएगा। बिहार सरकार नए वैरिएंट को देखते हुए आम लोगों के लिए और खास लोगों के लिए गाइडलाइन तैयार करने वाली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026