Categories: पटना

जल संसाधन विभाग के इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का छापा….अब तक 58 लाख नगद बरामद….5 लाख के पुराने नोट भी मिले….

पटना: अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरि विष्णु के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह से हो रही छापेमारी अब तक 50 लाख से अधिक का कैश बरामद किया गया है। इसके साथ ही कई फर्जी कंपनियों के बारे में भी निगरानी को जानकारी मिली है। फिलहाल, पटना के रुपसपुर थाना के गोला रोड में निगरानी की टीम की छापेमारी जारी है।

बताया गया कि आरोपी ईई अब तक सिवान में पोस्टेड था, जहां से ट्रांसफर होने के बाद एक दिन पहले ही बख्तियारपुर में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। बताया गया कि सिवान में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने जमकर अवैध कमाई की थी। सिवान में उनकी इस अवैध कमाई को इससे ही समझा जा सकता है पुराने पोस्टिंग के दौरान हुए अवैध कमाई को उन्होंने एक बोरे में छिपा कर रखा पटना स्थित अपने आवास में रखा था। बताया गया कि इस बोरे से अब तक 58 लाख कैश बरामद हो चुका है और अब तक नोटों की गिनती जारी है। कहा जा रहा है कि 5 लाख रुपये के पुराने नोट भी मिले हैं।

बताया गया कि इस कार्रवाई में आरोपी ईई निगरानी विभाग का पूरा सहयोग नहीं कर रहा है। इंजीनियर अपने ठिकानोे के बारे में बताने से बचने की कोशिश कर रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026