छपरा: बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गरखा के रामपुर बथानी के पास की है। मृतक दीपक कुमार जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद बिकल का पोता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था। होली के मौके पर दीपक अपनी बहन के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गरखा के रामपुर बथानी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दीपक की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और दीपक की बहन के गहने लूट लिये।
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दीपक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…