परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी एक वृद्ध महिला की मौत संदेहात्मक स्थिति में बुधवार की रात्रि हो गई. नौतन पुलिस ने गुरुवार की अल्हे सुबह पहुंच शव को सीवान पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ज्ञात हो की नौतन बाजार निवासी स्वर्गीय राघव भगत की पत्नी कौशल्या देवी (77) की मौत बुधवार की रात्रि में हुई. नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना पर मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम में सीवान भेज दिया. लोग आशंका जता रहे है कि वृद्ध महिला की हत्या की गई हैं.
मृत महिला के पति बिजली विभाग में कर्मचारी थे. महिला के चार पुत्र हैं. महिला अपने मायके में नवरसा पर रहती थी. इनका विवाह मीरगंज थाना के सवरेजी गांव में राघव भगत के साथ हुई थी. इनके चारों पुत्र नौकरी पर बाहर हैं. इनकी पुत्र वधू घर पर रहती हैं. संदेहात्मक स्थिति में मौत होने से लोगों में चर्चा का विषय बना हैं. मौत हैं या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा. नौतन थाना प्रभारी अभिमनु कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…