परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के सेंट्रल बैंक से पैसे की निकासी कर घर लौट रहे व्यक्ति से पैसा छीनने का प्रयास करने वाले युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया व कुटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया. घटना बुधवार की शाम की बताई जाती है. हालांकि पकड़े गए चोर का एक साथी बाइक से भागने में सफल रहा. मामले में पीड़ित व थाना क्षेत्र के खेढ़वां निवासी अवधकिशोर पर्वत के बयान पर कांड संख्या 88/21 दर्ज की गई है. बयान में कहा गया है की बुधवार की दोपहर बाद बसंतपुर के सीबीआई बैंक से एक लाख की निकासी कर घर टेम्पू पर सवार होकर घर लौट रहा था. टेम्पू से झगड़ू मोड़ पर उतरा व एक चापाकल से पानी पी रहा था.
तभी झोले में रखे पैसे को एक युवक लेकर भागने का प्रयास किया. शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. हालांकि उसका एक साथी बाइक से भाग गया. पकड़े गए चोर की धुनाई कर लोगों ने बुधवार की शाम पुलिस को सौंप दिया. जिसे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. जेल भेजा गया चोर कटिहार जिले के कोरा थाने के नयाटोला जुराबगंज का विशाल कुमार है व उसका फरार साथी विकेश कुमार बताया जाता है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फरार चोर की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की पैसे छीनने का प्रयास किया गया
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…