परवेज अख्तर/सीवान. गुरुवार की सुबह बरैया टोला गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बरहिया टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी के पुत्र बाबुद्दीन अंसारी व अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र लालू अंसारी हैं. घटना के संबंध में घयाल बाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था. लल्लू अंसारी फेरी का काम करता है. वह अपना ठेला लेकर जा रहा था. तभी जैनुल अंसारी ने रास्ते को लेकर तू तू मैं करने लगा. यह तू-तू मैं कुछ ही क्षणों में मारपीट में बदल गया. मारपीट को छुड़ाने के लिए हम गये थे. क्योंकि लालू मेरा पट्टीदार हैं. जिसके बाद उनलोगों ने मेरे साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया और तलवार से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया. जिसमे मेरा सिर काट गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया. सूचना पर घटना स्थल पर महादेवा ओपी पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…