परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के परौली गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे बैनामा जमीन की बकाया राशि के विवाद में पड़ोसियों ने तेज धार टांगी, लाठी, डंडा, ईंट पत्थर से जानलेवा हमला कर जवाहर तिवारी, उनकी पत्नी उषा देवी, पुत्र प्रकाश तिवारी और विवाहिता पुत्री पूजा देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों के आवाज सुन लोगों के आते देख पड़ोसी भाग निकले. चारों घायलों को गांव वासियों ने नबीगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है. घायल उषा देवी और उनके पति जवाहर तिवारी ने अपने गांव के पड़ोसी दरोगा तिवारी उनके बेटा प्रवीण तिवारी और अन्य लोगों को आरोपी बताया है. घायल हुए उषा देवी और उनके पति जवाहर तिवारी बता रहे थे कि दरोगा तिवारी व अन्य द्वारा बैनामा करा कर बकाया राशि नहीं दिया गया है. मांगने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…