परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के जसौली मे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकाल दिया। मामले में बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव निवासी रामपुकार राय की पुत्री मधु कुमारी ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में कहा है उसकी शादी गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाने के शेर निवासी परमित उर्फ अंशु के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसके पति परमित उर्फ अंशु, सास उर्मिला राय, भसुर रितेश राय और जेठानी रूबी राय एक लाख नकद और चार चक्का की गाड़ी दहेज स्वरूप मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर कई बार जान से मारने की कोशिश की, मग़र पड़ोसियों ने बचा लिया।
लेकिन बाद में उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…