परवेज अख्तर/सिवान : आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से सात फरवरी को दिल्ली में होने वाली यंग इंडिया अधिकार मार्च की तैयारी को लेकर मंगलवार को शहर में मार्च निकाला गया। मार्च बस स्टैंड स्थित जिला कार्यालय से निकलकर गोपालगंज मोड़, पटेल चौक, जेपी चौक, दरबार रोड, अस्पताल चौक, बबुनिया मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पर पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया। मार्च का नेतृत्व इनौस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किया।अपने संबोधन में आइसा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने की बात कही, लेकिन पूरे देश में कहीं भी इस पर अमल नहीं हुआ। सरकारी विभागों में नौकरियों में कटौती की गई, इससे नए लोगों को रोजगार के अवसर नहीं मिले। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देश भर के विभिन्न छात्र संगठनों ने एक तैयारी की है। छात्र संगठनों का यह महागठबंधन 7 फरवरी को दिल्ली में यंग इंडिया अधिकार मार्च निकालेगा। इसके लिए यंग इंडिया नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन भी किया गया है।जिला सचिव सुजीत कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार जनता के सारे सवालों व पिछले चुनाव में किए गए वायदों पर चुप्पी साध कर देश की भोली भाली जनता को राम मंदिर, नाम परिवर्तन और हिंदुत्व जैसे मुद्दों में उलझा रही है।मौके पर प्रदीप कुशवाहा, शौकत अली, अजीत कुमार, उपेंद्र साह, लालबाबू, मुन्ना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…