Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पीएसएस पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड विद्युत सब स्टेशन परिसर में मंगलवार की दोपहर गोपालपुर गांव की दर्जनों महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। जिला पार्षद जयकरन महतो के नेतृत्व में हंगामा कर रही इन महिलाओं का आरोप था कि विद्युत कनेक्शन चालू करने के नाम पर ठेकेदार के कर्मियों द्वारा अवैध रूप से प्रति कनेक्शन 2000 रुपये की मांग की जा रही है। विभाग में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जयकरन महतो ने बताया कि उक्त महादलित महिलाओं को सरकार की ओर से फ्री में कनेक्शन दिया गया था, लेकिन अब गांव में मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदार 2000 रुपये प्रति कनेक्शन मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर कनेक्शन नहीं जोड़ा जा रहा है और ना ही मीटर लगाया जा रहा है। पूजा देवी, विटामिन देवी, राजकुमारी देवी, लोहा बांसफोर, नैना देवी, राजकली देवी, सवना देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने विद्युत विभाग के ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। वहीं जसौली वार्ड नंबर 13 के नागेन्द्र सिंह, बबलू सिंह, मोनू कुमार, अरविंद कुमार, विनोद सिंह ने कहा कि हमारे गांव स्थित ट्रांसफार्मर के अर्थिंग का तार गल जाने के कारण विगत तीन दिनों से गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। यहां विभाग में शिकायत करने पर मिस्त्री द्वारा 7000 रुपये की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर कार्य नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में जेई रंजित देव का कहना है कि फ्रेंचाइज द्वारा बकाया बिल की मांग को यह लोग कहते ऐसे भी बकाया वालों का विच्छेदन भी जल्द शुरू हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026