छपरा

तरैया विधायक जनक सिंह बने विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप-मुख्य सचेतक

छपरा : सारण जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने जनक सिंह को बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल का उप मुख्यसचेतक नियुक्त किया गया है एवं इस बात की औपचारिक घोषणा होते ही क्षेत्र भर के उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं दिन भर उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

ज्ञातव्य हो की विधानसभा के सदन की कार्रवाई में सत्तारूढ़ दल एवं विरोधी दल के मुख्यसचेतक एवं उप मुख्यसचेतक की भूमिका अहम होती है एवं यह एक संवैधानिक पद होने के साथ-साथ इन पदों को ग्रहण करने वाले व्यक्ति को मंत्री एवं राज्यमंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त होता है

बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा उनके इस पद पर नियुक्ति संबंधित पत्र जारी होते ही विधानसभा सचिवालय द्वारा उन्हें विधानसभा के मुख्य भवन में कार्यालय कक्ष आवंटित करते हुए इस आशय का पत्र जारी करके संबंधित विभागों को इस आशय की सूचना अग्रसारित कर दी गई इसके साथ ही उनके राजनीतिक सफर की कहानी में एक नया अध्याय और जुड़ गया।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में तरैया विधानसभा क्षेत्र में हुए तमाम उठापटक के बावजूद भी काफी मतों के अंतर से चुनाव जीते श्री सिंह का इस पद के लिए चुने जाना तरैया विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे सारण वासियों के लिए गर्व की बात है एवं श्री सिंह के इस पद पर पहुंचने के साथ ही तरैया विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ जिले के विकास को एक नया आयाम मिलने की संभावना स्पष्ट दिख रही है।

इस आशय की औपचारिक घोषणा होने के बाद अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बाल्यकाल से ही संघ से जुड़े होने के साथ छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद से लेकर अभी तक भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में हमने शुरू से काम किया है और पार्टी के हर फैसले को माना है, पार्टी ने मुझे इस पद के योग्य समझकर इस पद पर आसीन किया है इसके लिए शीर्ष नेतृत्व को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए मैं अपने पद की गरिमा का सफलतापूर्वक निर्वाह करने को सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।

बिहार विधानसभा में उपरोक्त पर श्री सिंह के नियुक्त किए जाने की खबर मिलते ही भाजपा जिला प्रवक्ता मनोज कुमार गिरी, तरैया मंडल भाजपा अध्यक्ष रामाधार सिंह, ईशुआपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष शारदानंद प्रसाद सोनी, पानापुर मंडल भाजपा अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, महामंत्री जोगेंद्र सिंह कुशवाहा कुमार, संजीव रंजन उर्फ राजा सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र पंडित, रामगयास चौरसिया, सुरेंद्र राम समेत क्षेत्र भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों ने श्री सिंह को बधाई ज्ञापन किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026