Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: बाइक चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

गोपालगंज: जिले के कटेया थाने के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक आरोपी की तलाश पुलिस पहले से ही कर रही थी। प्राप्त सूचना के अनुसार स्थानीय थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी जाकिर अंसारी तथा छितौना निवासी नंदलाल महतो को गिरफ्तार किया है। बता दें कि देवरिया निवासी जाकिर अंसारी इसी माह के शुरुआत में हुई, थाना क्षेत्र के मगहिया गांव निवासी संतोष सिंह की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी के मामले में पहले से ही वांछित है. जिसके लिए जाकिर तथा मगहिया गांव के ही प्रदीप प्रसाद के विरुद्ध स्थानीय थाने में कांड संख्या 07/21 दर्ज किया गया है. पुलिस को तब से ही जाकिर तथा प्रदीप की तलाश थी. इस बीच स्थानीय थाने में पदस्थापित पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गत शनिवार को क्षेत्र में भ्रमणशील थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की देवरिया निवासी जाकिर अपने घर पर हैं. जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, उसके घर से एक हीरो पैशन प्रो बाइक भी बरामद हुई. पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर जाकिर ने छितौना निवासी नंदलाल महतो को भी अपना साथी बताया. जिसके बाद पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नंदलाल महतो को भी गिरफ्तार कर लिया. तलाशी करने पर उसके घर से भी संदिग्ध हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई. पुलिस ने गिरफ्तार बाइक चोरी के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026