परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के जीन बाबा स्थान के समीप कर्णपुरा गांव के पास एसएच-73 पर रविवार की रात गस्त में निकली पुलिस जीप में दूग्ध के वाहन ने ठोकर मार दी. जिससे पुलिस जीप सड़क के किनारे गड्ढ़े में पलट गई. पुलिस जीप में सवार सहायक अवर निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, चालक गणेश सिंह व होमगार्ड के जवान दीपेश कुमार व दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूध का वाहन टक्कर मार कर बीच सड़क पर ही पलट गया. इस घटना में पिकअप चालक पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी नीरज कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए तरवारा लायी.
जहां निजी चिकित्सालय में सभी का इलाज करवाया गया. वही पुलिस ने पिकअप को जप्त करते हुए पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया. बतादें कि दूध की पिकअप वाहन सीवान की ओर से दही लेकर समस्तीपुर गयी थी. जहां से लौटने के दौरान कर्णपुरा गांव के पास गस्ती को निकली पुलिस जीप में पीछे से अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी की इलाज तरवारा के निजी चिकित्सालय में करवाया गया है. पिकअप को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है. अग्रिम कानूनी कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…