परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के मेंहदार व नगई गांव स्थित आम के बगीचे से सोमवार की शाम आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें पांच लोग घायल हो गए. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ मेंहदार पहुंचकर मामले को शांत कराया.
घायलों में राजेश सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, द्वितीय पक्ष के राजाराम महतो, जयप्रकाश महतो, छोटेलाल महतो शामिल है. घायलों ने एक-दूसरे पर प्राथमिकी के लिए चैनपुर ओपी में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…