परवेज अख्तर/सीवान:
सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य सड़क पर मिडिल स्कूल करसौत के समीप रविवार की रात अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने दारौंदा थाना के सैप जवान को धक्का मार दिया। इस सड़क दुर्घटना में सैप के जवान अनिल सिंह का पैर टूट गया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रविवार की रात मिडिल स्कूल के पास बनी चौकी के सामने सड़क पर गश्ती कर रहा था की तभी महाराजगंज से पसिवड़ बाजार की तरफ जा रहे अनियंत्रित बाइक चालक ने धक्का मार दिया।
जिसमें जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने घायल अनिल सिंह को पीएचसी महाराजगंज पहुंचाया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने सीवान रेफर कर दिया। बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।दुर्घटना के दौरान पकड़ा गया बाइक सवार युवक जी.बी. नगर थाने के खम्हौरी निवासी रमेश राय का पुत्र नीतीश कुमार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…