Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अनदेखी :- सिसवन के सरयू नदी घाट छठ पूजा के लिए है खतरनाक

परवेज अख्तर /सीवान:
दीपावली व गोवर्धन पूजा के बाद लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। जगह-जगह छठ पूजा को लेकर छठ घाटों की सफाई का काम शुरू हो गया है। कोरोना काल में कार्तिक मास की छठ पूजा पहली बार हो रही है। जिसमें घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती होगी। लेकिन पूजा करने वाले व्रतियों के लिए सरयू नदी के तट काफी खतरनाक हैं। सरयू नदी के तट पर अवस्थित अमूमन सभी घाट खतरनाक हैं। प्रखंड के भागर, गंगपुर सिसवन, माधोपुर, ग्यासपुर, ग्यासपुर मठिया, नवका टोला, साईपुर आदि गांव के लगभग दो दर्जन घाटों पर सरयू नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन होता है। जिसमें उगते और डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है।

गंगपुर सिसवन के सरयू नदी के शिवाला घाट के अलावा पाण्डेय घाट, मल्लाह घाट काफी खतरनाक हैं। नदी के कटाव के कारण यहां के घाट काफी खतरनाक हो चुके हैं। घाटों पर छठ पूजा कैसे होगी, इसको लेकर लोग चिंतित हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर घाटों को ठीक कर छठ पूजा करने लायक बनाने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। लेकिन अभी प्रशासनिक रूप से कोई भी पहल शुरू नहीं की गई है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीओ इन्द्रवंश राय ने कहा कि इस साल भी छठ घाटों पर व्यवस्था की जाएगी। जेसीबी मशीन लगाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से घाटों को किनारे तक जाने के लिए सुगम बनाया जाएगा। नदी के पानी में बारकेटिंग करायी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026