परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के कनहर गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की छापेमारी के बाद आसपास के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि शराब कारोबारी द्वारा घर के पीछे झाड़ी में शराब छुपाकर रखे जाने की सूचना के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गयी।
पुलिस ने सात कार्टन शराब बरामद की है। वहीं पुलिस शराब के धंधे में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर थाने लायी। बाइक की डिक्की की तलाशी के दौरान 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। एसआई मनोरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी कनहर गांव निवासी रामदेव यादव का पुत्र पिंटू यादव है। बरामद शराब की कीमत बाजार में 72 हजार रुपए आंकी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…