तरवारा: विद्यालय से शिक्षक के गायब रहने का आरोप, ग्रामीणों ने बीईओ से की जांच कर कार्रवाई की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नया प्राथमिक विद्यालय हाता टोला तरवारा में पदस्थापित तीन शिक्षकों में किसी भी शिक्षक के नहीं आने की चर्चा शनिवार को लोगों में हो रही थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना पचरुखी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रवण कुमार को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं जो एक सप्ताह से विद्यालय में पढ़ाने नहीं आते हैं। वहीं किसी शिक्षक द्वारा गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक निजी शिक्षक को विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपें हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में नामांकित छात्र और छात्रा पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षक के नहीं आने से पठन पाठन बाधित है। अब इस विद्यालय में सरकार द्वारा नियोजित शिक्षक खुद शिक्षक को रख कर पठन-पाठन करा रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि सरकारी शिक्षक अपनी मनमानी कर रहे हैं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली है। इसकी जांच कर दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस संंबंध में उक्त विद्यालय के शिक्षकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026