तरवारा: विवाहिता की मौत मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की मौत हो गई थी। मृतका की पहचान काला डुूमरा निवासी संतोष साह की पत्नी लाली कुमारी के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतका के पिता जामो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुनील साह के फर्द बयान के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। फर्द बयान में सुनील साह ने बताया है कि मैं अपनी पुत्री लाली कुमारी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व काला डुमरा निवासी संतोष साह के साथ किया था।

मेरा दामाद संतोष साह अभी महाराष्ट्र में है। मेरी पुत्री आठ माह की गर्भवती थी, घर पर मेरी पुत्री लाली कुमारी और मेरे दामाद के भाई मंतोष साह और मनु साह रहते थे। इसी क्रम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी पुत्री की हत्या घर में घुस कर दी गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी करने के बाद पुलिस आरोपित की पहचान में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024