तरवारा: पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित गंडक नहर के समीप पिकअप की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के उस्ती निवासी रंजन प्रसाद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रंजन प्रसाद का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां फुलमति देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

स्वजनों के अनुसार रंजन गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद एक युवक के साथ घर बाइक से घर लौट रहा था तभी जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर के समीप पिकअप की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौली निवासी श्रीकांत भगत का पुत्र रोहित कुमार है। बताया जाता है कि रंजन दो भाई में छोटा था। उसकी मौत के बाद बड़ा भाई रोहित कुमार प्रसाद, बहन पिंकी तथा पूजा सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026