परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के पास एसएच 73 पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नथनपुरा निवासी धर्मेंद्र गोड़ बताए जाते हैं। उनकी मौत के बाद स्वजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि भरतपुरा गांव स्थित शनिचरा बाबा स्थान के पास एसएच 73 पर सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नथनपुरा निवासी धर्मेद्र गोड़ घायल हो गए थे।
उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी स्थिति गंंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में मंगलवार को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…