परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव स्थित नदी के किनारे बरियारी के पास से शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने छापेमारी करते हुए 20 लीटर महुआ मीठा निर्मित देशी शराब के साथ शराब कारोबारी को रंगे हाथ कर लिया. गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के भृगुबलिया गांव निवासी स्वर्गीय हरिहर प्रसाद के पुत्र गुलाब प्रसाद के रूप में की गई हैं.
शराब कारोबारियों पर लगातार हो रही छापेमारी व कारोबारियों के गिरफ्तारी से शराब करोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. शराब के अड्डों पर लगातार हो रहे छापेमारी से चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को पूछताछ करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…