महाराजगंज: 10 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां आए दिन प्रशासन द्वारा देसी शराब हो या विदेशी बरामद किया जा रहा है. इसके बावजूद भी धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है. शाम होते ही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मयखाने सज जाते है.ठीक वैसे ही नजर आता है जैसे शराबबंदी के पहले देखा जाता था. इसी दौरान शुक्रवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गौर कथक गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

इस संबंध मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गौर गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस बल के द्वारा शराब धंधेबाज के यहां छापेमारी की गई. जहां से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान गौर कथक गांव निवासी लालबाबू बीन के पुत्र युगुल बीन है. थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाज द्वारा खरीद-बिक्री के नीयत से घर में शराब को छुपाकर रखा गया था. वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 73/22 धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026