तरवारा: वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने किया अस्पताल स्थल का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: सिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अफजल अब्बास द्वारा जी.बी. नगर तरवारा के मिश्रवलिया में शाहिदा खातून वक्फ स्टेट द्वारा बन रहे स्व. डॉ सैयद अनावरुल हक चैरीटेबल हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का निरीक्षण किया. यह अस्पताल 50 बेड सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित होगा. निरीक्षण के क्रम में चेयरमैन ने बताया कि बोर्ड की बैठक में अस्पताल बनाने की अनुमति मिलने के बाद इस स्थल का निरीक्षण किया गया. इस हॉस्पीटल के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

साथ ही गरीबों के लिए भी यहां सस्ता व सुलभ इलाज संभव होगा. बताया कि आने वाले दिनों में और भी ऐसे कार्य किए जाएंगे जिससे गरीबों को ज्यादा से ज्यादा हर चीज की सुविधा प्राप्त हो, और हमलोग इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. मौके पर रिजवान अहमद, जे अब्बास, मुतवली सैयद मो. मोजाहीरुद्दीन, डॉ अफताब आलम, सिप्ते हसन, मनीर साहब, शमशाद साहब, आशीफ अली, हसन सिद्दिकी, अली इमाम, सैयद सानु, डॉ कमालुद्दीन उर्फ नन्हें बाबु, सैयद आरजु साहब, नजमुन निशा आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026