परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व एमएलसी टुना जी पांडेय ने अपने करीबी पर पैसा हड़पने की एफआईआर दर्ज करायी है। उन्होंने आवेदन में कहा कि थाना क्षेत्र के खरिका टोला गांव निवासी विद्यासागर पांडेय ने उनसे दस लाख रुपए कर्ज लिया था। जिसको उन्होंने गुठनी स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से उनके खाते में दस लाख रुपए ट्रांसफर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जब समय बीत जाने पर पैसे देने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा।
उसने उस एवज में दस लाख रुपए का चेक दिया। जब उनके द्वारा चेक भुगतान के लिए बैंक में जमा किया गया तो वह चेक बाउंस हो गया। उनका आरोप था कि आरोपित द्वारा उनका पैसा हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूर्व एमएलसी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…