तरवारा: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज को ले हत्या की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव में शुक्रवार की अल सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान काला डुमरा निवासी संतोष साह की पत्नी लाली देवी के रूप में हुई है। समाचार प्रेषण तक मृत लाली के मायके वाले नहीं पहुंचे थे। ज्ञात हो कि लाली देवी की शादी काला डुमरा निवासी संतोष साह के साथ एक वर्ष हुई थी। उसे अभी कोई संतान नहीं था।

इस दौरान उसकी मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस के पहुंचने के पूर्व मृतका के ससुराल वाले पुलिसिया कार्रवाई के भय से घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हाेने लगी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मृतका के स्वजन द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला दहेज हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच करने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024