भगवानपुर हाट: सेवानिवृत्त फौजी की हत्या मामले का आरोपित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में एक सप्ताह पूर्व बकरी चोरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान चाकू लगने से सेवानिवृत्त फौजी इंद्रासन राय की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र सूर्य कुमार राय के फर्द बयान पर बलिराम राय, लक्ष्मण राय तथा कुंदन कुमार के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई गई थी। प्राथमिकी के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार थे। प्रशिक्षु दारोगा चांदनी कुमारी ने गुरुवार की रात आरोपित लक्ष्मण राय को सारण के मांझी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रिश्तेदारी में छुपे होने की सूचना पर दलबल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 25 नवंबर को बकरी चोरी के विवाद में सेवानिवृत्त फौजी इंद्रासन राय एवं उनके भतीजों में विवाद हो गया था। इस दौरान चाकू लगने से इंद्रासन राय घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में 26 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026