तरवारा: मां को पर्व के मौके पर मामा के घर पहुंचा कर लौट रहे युवक की मौत

अफ़राद-जगदीशपुर मुख्य सड़क पर बरारी के पास हुई घटना

परवेज़ अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के बरारी गांव के पास अफ़राद-जगदीशपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई.जबकि दूसरा मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र अरुण कुमार यादव के रूप में की गई है.वहीं घायल जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर गांव का बताया जा रहा है.जिसका इलाज शहर के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है.

बतादें कि मृतक अरुण कुमार यादव अपनी मां को रक्षा बंधन के लिए लेकर मोटरसाइकिल से मामा के घर बरारी गांव में आया हुआ था.जहां पर अपनी मां को छोड़ कर फिर कही जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने सामने धक्का मार दिया.जिससे अरुण कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई.सड़क दुर्घटना की खबर पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है.थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन सदर अस्पताल परिसर में नगर थाने के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना फर्द बयान दिया है,फर्द बयान की कॉपी प्राप्त होते हीं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026