रघुनाथपुर: पूर्णाहुति और भंडारे के साथ पांच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक काली महायज्ञ का हुआ समापन

परवेज़ अख्तर/सिवान: शुक्रवार को श्रावण महीने पूर्णिमा के दिन रघुनाथपुर प्रखंड चकरी गांव के काली मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय प्रतिष्ठात्मक काली महायज्ञ का पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया. 8 अगस्त से 12 अगस्त तक चलने वाले इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित अरविन्द मिश्र ने यजमान से महायज्ञ की पूर्णाहुति कराया. बताते चले कि यज्ञ आयोजन समिति के द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद महायज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ के दौरान मनोरंजन के उपकरण, मेला और रामलीला व रासलीला की भी ब्यवस्था की गई थी जिसमे मंडली के कलाकारों द्वारा रात में रामलीला और दिन में रासलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिए.

शुक्रवार को महाप्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सबसे पहके 1000 से अधिक कन्याओं को प्रसाद खिलाया गया इसके बाद आस पास के सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया. महायज्ञ के आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस का सहयोग सराहनीय रहा. महायज्ञ के अंतिम दिन के पूर्व संध्या पर स्थानीय प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार सिंह आयोजन स्थल पर पहुंचे आयोजन समिति को धन्यवाद दिया और उनका प्रयास की सराहना किए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026