परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पंचायत के मुखिया शाहिदा खातून के आवास पर बुधवार को जदयू नेता प्रभुनाथ महतो की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, पूर्व जिला प्रदेश सचिव इंद्रदेव सिंह पटेल,अब्दुल करीम रिजवी, मुर्तुजा अली कैसर समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक के आरंभ में जदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि रहमतुल्लाह अंसारी ने जदयू नेता और मीडियाकर्मियों को अंग वस्त्र, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सबका साथ और सबका विकास के साथ प्रदेश में विकास किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्य एवं पार्टी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…