तरवारा: राम-जानकी पथ में उपजाउ भूमि जाने से किसान परेशान, उचित मूल्या देने की मांग

जमीन की सही मूल्य नहीं लगाने से नाराज किसानों ने की बैठक, लिए गए के निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में लल्लन सिंह के निवास स्थान पर बुधवार को पैक्स अध्यक्ष श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में किसानों की समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राम जानकी पथ में किसानों का उपजाऊ भूमि चला गया है. जिससे किसान काफी परेशान है. जहां एक तरफ किसानों की भूमि पथ में चली गई है. वहीं भू-अर्जन कार्यालय के द्वारा भूमि के प्रकार में काफी हेरा फेरी की गई जिससे किसानों को भूमि का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. वहीं भूमि के प्रकार में सुधार कर किसानों को भूमि का उचित मूल्य दिलाने पर चर्चा की गई.

यही नहीं यह भी कहा कि भू अर्जन कार्यालय में उपस्थित कर्मियों के द्वारा किसानों के साथ समुचित ब्यवहार नही किया जाता है जिससे किसानों में आक्रोश ब्याप्त है. किसानों का यह आरोप था कि भू अर्जन कार्यालय के द्वारा सभी भूमि को सही मूल्य जब तक नहीं लगाई जाएगी जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगे. वहीं श्रीनिवासः सिंह ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर किसान संघ किसानों के साथ खड़ी है और जब तक किसान के भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तो आंदोलन जारी रहेगा. बैठक में मुन्ना सिंह, अमरनाथ सिंह, इस्लाम मियां, रामनारायण बैठा, बसावन सिंह, भरत तिवारी, मिथिलेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रुपेश रजक, चंद्रमा सिंह, सोमेश्वर सिंह समेत कई किसान उपस्थित थे.

राम जानकी पथ की हुई नापी

मैरवा से होकर गुजरने वाले राम जानकी पथ की बुधवार को अंचलाधिकारी दिव्यराज गणेश के नेतृत्व में नापी की गई. इस दौरान जिले के अमीन द्वारा सड़क के लिए प्रस्तावित भूमि की नापी के साथ फोटोग्राफी करायी गई. नापी का कार्य मैरवा के गोपलचक से सेवतापुर तक हुआ. इस दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026