पचरुखी: अनियंत्रित ट्रक ने पचरुखी थाने पदस्थापित होमगार्ड के जवान को रौंदा, मौत

  • शौच कर गश्ती गाड़ी के पास पहुंचने के दौरान हुई घटना
  • पड़ौली गांव के समीप हुई घटना, एसपी के नेतृत्व में जवान को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
  • दबी जुबां वसूली के दौरान ट्रक के चपेट में आने की कही जा रही बात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब चार बजे पचरुखी थाने के गश्ती दल के होम गार्ड जवान की ट्रक से कुचल कर मौत हो गयी. मृत जवान इंद्रजीत यादव दरौली थाने के डुमरहर निवासी स्व. किशुन यादव का पुत्र बताया जाता है. घटना के संबंध में गश्ती दल के साथ मौजूद पुलिस पदाधिकारी रामानंद राम का कहना है कि घटना के पास मृत जवान इंद्रजीत यादव ने अपनी राइफल एक अपने साथी को देकर पास ही क खेत में शौच करने चला गया. इसी क्रम में वे लोग गश्ती करने में जुटे रहें.

अचानक आवाज होने पर उन्होंने देखा की एक ट्रक जो सीवान की तरफ से आर रही थी, उसने जवान को रौंदते हुये छपरा की ओर निकल गयी. घायल अवस्था में उपचार के लिए जावन को सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गयी. ऐसी चर्चा है कि गश्ती दल द्वारा दरौंदा एवं पचरुखी थाने के सीमा के करीब गाड़ी लगा कर वाहनों से अवैध की जा रही थी. इसी क्रम में सीवान की तरफ से तेज गति से आ रही एक ट्रक को मृत जवान द्वारा रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन ट्रक में कोई आपत्ति जनक समान होने के कारण ट्रक का चालक जवान को रौंदते हुये निकल गया.

स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के जवानों ने इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया. इस घटना को ले पुलिस कर्मियों व पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी. पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना के पश्चात परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंच कर दहाड़ मारकर रोने लगे. थानाध्यक्ष ददन सिंह ने कहा कि घटना स्थल पर गश्ती दल द्वारा अवैध वसूली नहीं की जा रही थी. उन्होंने बताया कि शौच कर वापस लौटने के क्रम में जवान ट्रक की चपेट में आ गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इधर जिला मुख्यालय स्थित समादेष्टा कार्यालय में एसपी के नेतृत्व में मृत होमगार्ड जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026