तरवारा: नकद व मोबाइल छीनने व तथा रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा-पचरुखी मुख्य मार्ग पर सकरा-नवका बाजार के बीच बाइक सवार पांच बदमाशों ने 17 जून को बाइक सवार को रोक कर पांच हजार रुपये नकद, दो मोबाइल छीन ली थी। इस मामले में उसुरी निवासी शत्रुघ्न सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। इसमें दारौंदा थाना क्षेत्र के पिनर्थु निवासी विशाल सिंह और शमशेर मियां को आरोपित किया है।

उसने आरोप लगाया है कि 17 जून को बाइक से नवका बाजार जा रहा था, तभी बाइक पर सवार पांच लोगों ने सकरा और नवका बाजार के बीच मुझे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए मेरे पाकेट से पांच हजार रुपये नकद एवं दो मोबाइल छीन लिए। जाते समय सभी बदमाशों ने रंगदारी में एक लाख रुपये की मांग की तथा रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026