परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन स्थानीय थाने की टीम ने कोर्ट से निर्गत आदेश पर कार्रवाई करते हुए रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ निवासी लूट कांड मामले में फरार चल रहे कल्लू दुबे के घर पर इश्तेहार चस्पाया गया। जानकारी के अनुसार पीएसआइ भरत प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपित के घर कस्ड़ पहुंच उसके दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। यह जानकारी देते हुए पीएसआइ ने बताया कि सात अक्टूबर 2021 को कल्लू दुबे ने राहगीर से लूट की घटना को अंजाम दिया था जो सिसवन थाना कांड संख्या 250/21 में मामला दर्ज है।
उस वक्त से आरोपित फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन पुलिस पकड़ में नहीं आ रहा है। यदि कुछ दिनों में आरोपित थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…