तरवारा: आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित जीन बाबा के समीप शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार आठ से दस की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही बाइक सवार दोनों युवक किसी तरह अपनी जान बचा कर भाग गए। फायरिंग की घटना के बाद थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। वहीं अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।

आसपास के लोगों का कहना था कि अपराधी बेखौफ होकर फायरिंग कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फिल्मी स्टाइल में हवा में हथियार लहराते हुए आराम से चले गए। आसपास के लोगों से पूछने के बाद लोगों ने बताया कि घटना आपसी वर्चस्व का है। जिसको लेकर दो गुटों के अपराधियों के बीच फायरिंग की गयी है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि यह गोलीबारी की घटना आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024