मैरवा में बिजली के करंट से युवक की मौत

पेड़ पर लकड़ी तोड़ने गये युवक को लगा करंट

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन मोड़ के समीप पेड़ पर लकड़ी तोड़ने गये युवक कि बिजली के करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। मृतक धमौर गांव का 25 वर्षीय नरमेन्द्र लाठौर है। नरमेन्द्र अपने कुछ दोस्त के साथ नहर कि किनारे लगे पेड़ पर गया था। करंट के झटके से गिरने के बाद स्थानीय लोग उसे रेफरल अस्पताल में लेकर आये थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोग बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। हालाकिं बिजली कंपनी के कर्मचारी करंट से मौत की जानकारी से इंकार कर रहे है। जानकारी के अनुसार धमौर गांव का नरमेन्द्र दोस्त के साथ नौतन मोड़ के समीप आया था।

वह एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ने का प्रयास कर रहा था। बारिश के कारण पेड़ भीगा हुआ था। बगल से गुजरने वाला बिजली का तार पेड़ की टहनी से सटा हुआ था। कुछ समय बाद वह पेड़ से चिपक गया। जिसके बाद उसके साथ गये युवक शोर मचाने लगे। लगभग पांच मिनट बाद वह पेड़ से गिर गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। नरमेन्द्र की मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी का रो कर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोग बिजली के तार के समीप के पेड़ के टहनी काटे जाने में देर किये जाने पर सवाल उठा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024